Edited By Kalash,Updated: 12 Mar, 2026 09:54 AM

महानगर में झपटमारों और लुटेरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे सरेआम हथियारों के बल पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
लुधियाना (राज): महानगर में झपटमारों और लुटेरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे सरेआम हथियारों के बल पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला एब्स मार्केट के पास से सामने आया है, जहां दो शातिर लुटेरों ने एक युवक को घेरकर न केवल उसे घायल किया, बल्कि उसका मोबाइल और नकदी से भरा पर्स छीनकर फरार हो गए। हालांकि, थाना PAU की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है।
पुलिस को दिए बयानों में विकास ने बताया कि वह एब्स मार्केट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान काले रंग की स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। लुटेरों ने पीड़ित से पैसों की मांग की और विरोध करने पर उन पर दात और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावर पीड़ित का वीवो कंपनी का मोबाइल और पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान की जिनकी पहचान प्रदीप और राहुल के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से बिना नंबर वाली काली स्पलेंडर मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का दात और विभिन्न कंपनियों के 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि उसके फरार साथी राहुल का पता लगाया जा सके और शहर में हुई अन्य लूट की वारदातों को सुलझाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here