पंजाब विधानसभा में गर्माया माहौल, सुखपाल खैहरा और हरपाल चीमा के बीच तीखी बहस

Edited By Vatika,Updated: 11 Mar, 2026 11:34 AM

punjab assembly session

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के 1000 रुपए वाले बयान को लेकर महिलाओं के

चंडीगढ़: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के 1000 रुपए वाले बयान को लेकर महिलाओं के अपमान का मुद्दा आज पंजाब विधानसभा में जोरदार हंगामे का कारण बन गया। हालांकि खैहरा आज इस मामले में सदन में अपना स्पष्टीकरण पेश करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही उनकी वित्त मंत्री हरपाल चीमा के साथ तीखी बहस हो गई।

सुखपाल खैहरा ने कहा कि उनकी गैरहाजिरी में सदन के अंदर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव कैसे पास कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर आज स्पीकर से जवाब मांगेंगे। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सदन में जोरदार नारेबाजी की और आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा। माहौल ज्यादा गरमाने पर विधानसभा की कार्यवाही को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि बीते दिन से विधानसभा में सुखपाल खैहरा के उस बयान को लेकर विवाद जारी है, जिसमें उन्होंने कहा कि गिद्धा नृत्य करने वाली महिलाओं से बहादुर बेटों को जन्म देने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।  इसी बयान को लेकर सदन में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाया गया था। अब खैहरा द्वारा स्पीकर के फैसले पर सवाल उठाने के बाद यह मामला और ज्यादा गरमा सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!