Edited By Vatika,Updated: 11 Mar, 2026 01:50 PM

पंजाब-हरियाणा सीमा के पास स्थित गांव टांडा की पंचायत और गांववासियों ने
पंजाब डेस्क: पंजाब-हरियाणा सीमा के पास स्थित गांव टांडा की पंचायत और गांववासियों ने एक अहम फैसला लिया है। पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए कहा है कि अगर गांव का कोई लड़का गांव की ही लड़की से शादी करता है, तो उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पंचायत के फैसले के अनुसार ऐसे लोगों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज गांव के पते पर नहीं बनाए जाएंगे। साथ ही यदि कोई व्यक्ति उनकी मदद करता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
गांववासियों का कहना है कि हाल ही में गांव में इस तरह के कुछ मामले सामने आए थे, जिसके बाद गांव की मर्यादा और भाईचारे को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।