Edited By Kalash,Updated: 10 Mar, 2026 02:01 PM

आंतकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से रेलवे विभाग को ई-मेल के जरिए रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
लुधियाना (गौतम): आंतकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से रेलवे विभाग को ई-मेल के जरिए रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलते ही रेलवे विभाग के साथ-साथ पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए है। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से रेलवे स्टेशनों पर राऊंड द क्लॉक चैकिंग की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से रेलवे विभाग की सरकारी ईमेलों पर धमकी दी गई है। आतंकी संगठन की तरफ से eleonorekouassiny@gmail.com से cpro@nr.railnet.gov.in व gm@nr.railnet.gov. की मेल पर पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को आईईडी से उड़ाने की बात कहीं गई और लोगों को धमकाया गया है कि ट्रेनों में यात्रा न करो और मां-बाप अपने बच्चों को बचाए। ई-मेल मिलने के बाद ही रेलवे विभाग की तरफ से सुरक्षा प्रबंध बढ़ा दिए है । सूत्रों के अनुसार ईमेल के नीचे इंजीनियर गुरनेक सिंह, रूकन साहेवाल, डाक्टर गुरनीरवेयर सिंह खान राजदा के नाम लिखे गए है ।
ई-मेल में लिखा गया है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान, अज कोई ट्रेन विच सफर न करो, अपने बच्चे बचाओ, हिन्दूशैतानी केजरीवाल झाडू , भंड मान इरान दे हक विच ट्रंप खिलाफ बोलदा, बदला लेना, ट्रेन विच धमाका खालीस्तान वाले ट्रंप अमेरिका नाल हमेशा, पंजाब-दिल्ली ट्रेन ट्रैक आईइडी नाल धमाका होवेगा, ट्रेन दे गुस्सलखाने विच , खालिस्तान नेशनल आर्मी ।
एसपी जीआरपी पंजाब बलराम राणा ने कहा कि जी.आर.पी पूरी तरह से सर्तक है। जी.आर.पी की तरफ से रूटीन में प्लेटफार्मो पर चैकिंग की जाती है और लंबी दूरी की ट्रूनों में चैकिंग अभियान समय समय पर चलाया जाता है। सुरक्षा को लेकर यात्रियों को भी जागरूक किया जाता है कि किसी भी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाए और पता चलने पर पुलिस को सूचित करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here