विदेश से आई धमकी भरी कॉल..., मौ'त के साय में रेस्टोरेंट मालिक का पूरा परिवार

Edited By Urmila,Updated: 28 Feb, 2026 11:53 AM

restaurant owner receives death threat

महानगर में कारोबारियों को डरा-धमका कर उगाही करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक ऐसा मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर में कारोबारियों को डरा-धमका कर उगाही करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अपने ही बिजनेस पार्टनर (फ्रेंचाइजी लेने वाले) ने रेस्टोरेंट मालिक को मौत का खौफ दिखाकर लाखों रुपए की डिमांड कर डाली। आरोपी द्वारा विदेशी नंबरों का सहारा लेकर पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है। हालांकि, थाना सराभा नगर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर आरोपी सिमरनजीत सिंह और उसके अज्ञात साथी पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सिमरनजीत सिंह नामक व्यक्ति ने उनके रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। आरोप है कि 23 फरवरी की रात को सिमरनजीत सिंह ने साजिश के तहत पीड़ित के मोबाइल नंबर पर अलग-अलग विदेशी नंबरों से कॉल किए। आरोपी ने फोन पर पीड़ित के साथ जमकर गाली-गलौज की और सीधे तौर पर 5 लाख रुपए की मांग रख दी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसे 5 लाख रुपए नहीं दिए गए, तो वह पीड़ित के पूरे परिवार को जान से मार देगा। पीड़ित ने बताया कि फोन कॉल के दौरान आरोपी का लहजा बेहद हिंसक था, जिससे उन्हें और उनके परिजनों को अपनी जान का खतरा सता रहा है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!