Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Feb, 2026 05:14 PM

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब खन्ना के पास सीएनजी सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ सिलेंडरों से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
लुधियाना/खन्ना: दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब खन्ना के पास सीएनजी सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ सिलेंडरों से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही सड़क पर कई सिलेंडर बिखर गए। कुछ सिलेंडरों से गैस रिसने लगी, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों के अनुसार अगर समय रहते कार्रवाई न की जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। गैस रिसाव के कारण विस्फोट का खतरा बना हुआ था, लेकिन फायर ब्रिगेड और पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।