लुधियाना में एक साथ 125 ठिकानों पर Raid, भारी मात्रा में हेरोइन व हथियार बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Feb, 2026 05:57 PM

simultaneous raids on 125 locations in ludhiana

नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के तहत बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस की इस चौतरफा घेराबंदी ने अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। खुद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और आईजीपी डॉ....

लुधियाना (राज):  नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के तहत बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस की इस चौतरफा घेराबंदी ने अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। खुद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और आईजीपी डॉ. एस. भूपति ने मैदान में उतरकर इस ऑपरेशन की कमान संभाली और सलेम टाबरी जैसे संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व किया।

पुलिस की इस महा-मुहिम में करीब 450 जवानों और अधिकारियों की 20 विशेष स्ट्राइक टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों ने शहर के अलग-अलग कोनों और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ 125 जगहों पर छापेमारी की। मात्र 24 घंटे के भीतर पुलिस ने 82 शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पकड़े गए आरोपियों में खूंखार गैंगस्टर, वांछित अपराधी और 3 भगौड़े (PO) शामिल हैं, जो लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे।

गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध सामान भी जब्त किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को 122 ग्राम हेरोइन, 2 देसी पिस्तौल, 5 ग्राम 'आइस' ड्रग, 17 मोबाइल फोन, 7 दोपहिया वाहन और 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। इस बरामदगी ने साफ कर दिया है कि अपराधी शहर में किसी बड़ी साजिश या तस्करी की फिराक में थे।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह तब तक जारी रहेगी, जब तक शहर से अपराधियों और नशा तस्करों का वजूद खत्म नहीं हो जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अब अपराधियों की वित्तीय जड़ों पर भी प्रहार करेगी ताकि वे दोबारा सिर न उठा सकें। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से अपराधी जगत में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!