लुधियाना में अपराधियों पर शिकंजा, लूट की योजना बना रहे 5 आरोपी हथियारों सहित काबू

Edited By Vatika,Updated: 10 Feb, 2026 11:41 AM

robbery in ludhiana

बड़ी वारदात की फिराक में बैठे 5 शातिर लुटेरे दबोचे, खिलौना पिस्तौल और दात दिखाकर देते थे वारदातों को अंजाम

लुधियाना (राज): महानगर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत थाना टिब्बा पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक गुप्त सूचना के आधार पर लूट-पाट की योजना बना रहे 5 खतरनाक लुटेरों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, ASI प्रदीप अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मुहल्ला श्री गुरु तेग बहादुर नगर में स्थित  फैक्ट्री' के सामने एक खाली प्लॉट में कुछ युवक दीवार के साथ छिपकर बैठे हैं। ये आरोपी राहगीरों को लूटने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की खतरनाक प्लानिंग कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर रेड की। पुलिस को देखते ही लुटेरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर पांचों को मौके पर ही धर दबोचा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 लोहे के दात, 01 खिलौना पिस्तौल, 02 लोहे की रॉड बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान लुधियाना के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले रोहित पुत्र मंगत सिंह (सलेम टाबरी), चैतन्य पुत्र मंगत सैन (ख्वाजा कोठी चौक), नीरज कुमार पुत्र बाबू लाल (न्यू माधोपुरी), रमेश पासवान पुत्र उदयेश पासवान (पुनीत नगर, टिब्बा रोड), बलविंदर भारद्वाज पुत्र गिरजा भारद्वाज (ताजपुर रोड), पुलिस अब इन आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि इनसे शहर में हुई पुरानी लूट की गुत्थियों को सुलझाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!