पुलिस ने कसा शिकंजा, चोरी की कार सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Feb, 2026 11:36 PM

two arrested including one with a stolen car

थाना सिटी पुलिस ने कार चोरी के एक मामले में चोरी की कार के साथ 2 युवको को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना सिटी प्रभारी एस.आई. गुरसेवक सिंह ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को कार मालिक राकेश कुमार निवासी बलंदपुर जिला सोनीपत (हरियाणा) ने होटल ए-9 रायकोट...

रायकोट  (भल्ला): थाना सिटी पुलिस ने कार चोरी के एक मामले में चोरी की कार के साथ 2 युवको को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना सिटी प्रभारी एस.आई. गुरसेवक सिंह ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को कार मालिक राकेश कुमार निवासी बलंदपुर जिला सोनीपत (हरियाणा) ने होटल ए-9 रायकोट में कमरा किराए पर लिया था। कमरे से 2 अज्ञात युवक कार की चाबी व पर्स चुराकर होटल की पार्किंग में खड़ी कार लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करके 24 घंटों में ही आरोपी मनजिंदर सिंह उर्फ ​​गुगला निवासी नई आबादी अकालगढ़ व मनजोत सिंह उर्फ ​​मनु निवासी पत्ती गिल सुधार को काबू करके पर्स के साथ कागजात ज़ब्त कर लिए और मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!