Ludhiana : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, परिवार में कोहराम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Feb, 2026 12:08 AM

ludhiana a speeding car ran over two young men on a motorcycle

खबर सामने आई है कि गांव लीला के पास एक भयानक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गांव सदरपुरा के दो युवक बलराज सिंह और कृष्ण सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जगराओं की तरफ जा रहे थे। अचानक उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और दोनों युवकों...

सिधवां बेट (चाहल) : खबर सामने आई है कि गांव लीला के पास एक भयानक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गांव सदरपुरा के दो युवक बलराज सिंह और कृष्ण सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जगराओं की तरफ जा रहे थे। अचानक उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और दोनों युवकों की मौत हो गई।

परिवार वालों के मुताबिक, कृष्ण सिंह दुबई से शादी करने के लिए गांव आए थे। उन्होंने बताया कि कृष्ण की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी, लेकिन वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। सूत्रों के मुताबिक, पता चला है कि बलराज सिंह तीन बेटियों के पिता थे। परिवार वालों ने कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिधवां बेट थाने के एस.एच.ओ. हीरा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में ले लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हीरा सिंह ने बताया कि एक्सीडैंट एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि कार सवार मौके से भाग गए हैं। परिवार वालों के बयान पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!