खुद को विजिलेंस कर्मचारी बताकर पुलिस से बदसलूकी, 3 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 08 Feb, 2026 11:37 AM

misbehaving with police officers 3 arrest

खुद को विजिलेंस विभाग के कर्मचारी बात कर कुछ युवकों ने सड़क पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे ए.एस.आई. के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी।

लुधियाना (सुरिंदर सन्नी): खुद को विजिलेंस विभाग के कर्मचारी बात कर कुछ युवकों ने सड़क पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे ए.एस.आई. के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। थाना जमालपुर पर की पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान गुरु अर्जन देव नगर के रहने वाले राज कुमार खत्री, निशांत तथा ढोका मोहल्ला के रहने वाले रवि कुमार के रूप में हुई है। 

जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई. दिलीप कुमार ने बताया कि वह बीते दिन ट्रैफिक ड्यूटी के संबंध में मुंडिया कला चौक तैनात थे। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगी होने के चलते उनके साथ ड्यूटी कर रहे होमगार्ड कर्मी दयाराम ने एक टाटा इंडिगो कर PB01A4937 को रोका तो कार चला रहे युवक ने कहा कि मैं विजिलेंस का कर्मचारी हूं। जब ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने उन्हें परिचय पत्र दिखाने को कहा तो चालक और कार में बैठे अन्य युवक भड़क गए और ट्रैफिक कर्मचारी के साथ धक्का मुक्की करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी। इसके बाद धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत अपने सीनियर अधिकारियों और पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई जिसके बाद हम थाना जमालपुर की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को कार सहित काबू कर केस दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!