लुधियाना में दिन-दिहाड़े वारदात, गैस डिलीवरी कर्मचारी से पिस्टल की नोक पर छीनी नकदी

Edited By Urmila,Updated: 08 Feb, 2026 09:45 AM

gas delivery worker robbed in ludhiana

शहर के राहों रोड इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात से दहशत फैल गई। कृष्णा भारत गैस एजेंसी के एक कर्मचारी को बाइक सवार दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर लूट लिया।

लुधियाना (गीतांजलि): शहर के राहों रोड इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात से दहशत फैल गई। कृष्णा भारत गैस एजेंसी के एक कर्मचारी को बाइक सवार दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर लूट लिया। घटना उस समय हुई जब कर्मचारी गैस सिलेंडरों की डिलीवरी के लिए काली सड़क पर रुका हुआ था।

पीड़ित केशव गुप्ता, निवासी अर्जुन कॉलोनी, ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से गैस वितरण का कार्य कर रहा है। 6 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:45 बजे वह एजेंसी के ऑटो रिक्शा (PB-10-CM-9375) में सिलेंडर लोड कर डिलीवरी पर जा रहा था। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसे रास्ते में घेर लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर एक आरोपी ने कमर में रखा हथियार दिखाकर उसे डरा दिया। एक आरोपी ने मास्क पहन रखा था, जबकि दूसरा बिना मास्क के था। इसके बाद दोनों ने सिलेंडरों की बिक्री से मिली करीब ₹34,500 की नकदी से भरा बैग छीन लिया और जीटी रोड की दिशा में फरार हो गए।

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह बेहद डरा हुआ है और घर से बाहर निकलने में भी भय महसूस कर रहा है। उसका कहना है कि खुलेआम इस तरह की वारदातें कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!