लुधियाना में लुटेरों का नंगा नाच: स्वीट शॉप के मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला, खड़े हो रहे सवाल

Edited By Kalash,Updated: 05 Feb, 2026 12:55 PM

ludhiana incident

महानगर के हल्का सेंट्रल इलाके में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हथियारबंद लुटेरों ने आतंक का नंगा नाच शुरू कर रखा है।

लुधियाना (राज/वर्मा): महानगर के हल्का सेंट्रल इलाके में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हथियारबंद लुटेरों ने आतंक का नंगा नाच शुरू कर रखा है। ताजा मामले में बेखौफ लुटेरों ने सुबह-सवेरे शहर के अति-व्यस्त सर्कुलर रोड पर बोन ब्रेड के पास जोहर स्वीट शॉप के मालिक को अपना निशाना बनाया। लुटेरों ने न केवल मालिक से नकदी लूटी, बल्कि विरोध करने पर उसे तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, प्राचीन गऊशाला रोड स्थित प्रसिद्ध जोहर स्वीट शॉप के मालिक आज सुबह करीब 6 बजे जब काम के सिलसिले में जा रहे थे, तभी सर्कुलर रोड पर तीन बाइक सवार हथियारबंद युवकों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने पहले उन्हें डराने की कोशिश की और पैसों की मांग की। जब दुकान मालिक ने बहादुरी दिखाते हुए इसका विरोध किया, तो लुटेरों ने तैश में आकर अपने पास मौजूद तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

PunjabKesari

हमले में लहू-लुहान हुए मालिक से लुटेरे करीब 7 हजार रुपये की नकदी छीनकर रफूचक्कर हो गए। घायल हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि व्यस्त इलाकों में सुबह के समय ऐसी वारदात होना पुलिस गश्त पर बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस इलाके के सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है ताकि इन बेरहम लुटेरों का सुराग लगाया जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!