लुधियाना के नामी ज्वैलर को करोड़ों का चूना, भरोसेमंद मुनीम ने उड़ाए सोने-नकदी

Edited By Vatika,Updated: 24 Jan, 2026 10:01 AM

ludhiana fraud case

फव्वारा चौक के पास स्थित प्रसिद्ध शोरूम एम.बी. जैन ज्वैलर्स शोरूम के मालिक,..

लुधियाना(राज): फव्वारा चौक के पास स्थित प्रसिद्ध शोरूम एम.बी. जैन ज्वैलर्स शोरूम के मालिक विक्रम जैन ने अपने ही पुराने और बेहद भरोसेमंद एकाउंटेंट पर करोड़ों रुपये के सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान राम शंकर निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से शोरूम के अकाउंट्स, सेल-परचेज और स्टॉक का पूरा काम संभाल रहा था। शोरूम मालिक को पिछले कुछ समय से स्टॉक में गड़बड़ी का अंदेशा हुआ।

संदेह होने पर जब 22 जनवरी को मुनीम राम शंकर से सारा हिसाब-किताब और रिकॉर्ड मांगा गया, तो उसने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए मालिक को झांसे में ले लिया। उसने वादा किया कि वह अगली सुबह तक सारा रिकॉर्ड और स्टॉक का मिलान एकदम क्लियर कर देगा। लेकिन अगली सुबह जब शोरूम खुला, तो राम शंकर वहां नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। शक गहराने पर जब मालिक विक्रम जैन ने खुद कंप्यूटर सिस्टम खोलकर सेल और स्टॉक की बारीकी से जांच की, तो उनके होश उड़ गए। जांच में सामने आया कि आरोपी राम शंकर ने बड़ी चालाकी से कई फर्जी कैश बिल काट रखे थे, जिनकी शोरूम प्रबंधन को भनक तक नहीं थी।

इन फर्जी एंट्रीज के जरिए उसने कागजों में तो स्टॉक को बिल्कुल सही दिखाया हुआ था, लेकिन जब फिजिकल स्टॉक की गिनती की गई, तो सोने के गहनों का एक बड़ा हिस्सा गायब मिला। आरोपी ने पूरी योजना के साथ इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया ताकि ऑडिट के दौरान पकड़ा न जा सके।  थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने ज्वैलर की शिकायत पर आरोपी राम शंकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!