फर्जी पुलिस मुलाजिम का कारनामा! ज्वैलर के नौकर से लूटे लाखों रुपए के गहनें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Mar, 2026 08:57 PM

fake police officer s exploits under the guise of an investigation

बस स्टैंड की पार्किंग में खुद को पुलिस मुलाजिम बता कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक ज्यूर्लर के नौकर से लाखों रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। लूटेरों ने उसे चेकिंग के बहाने रोका और बिल पेश करने के बहाने उसे उलझा दिया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

लुधियाना  (गौतम ) : बस स्टैंड की पार्किंग में खुद को पुलिस मुलाजिम बता कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक ज्यूर्लर के नौकर से लाखों रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। लूटेरों ने उसे चेकिंग के बहाने रोका और बिल पेश करने के बहाने उसे उलझा दिया और फिर वारदात को अंजाम दिया। नौकर ने वारदात के तुरंत बाद अपने मालिक को फोन किया और फिर पुलिस कंट्रोल पर सूचित किया। पता चलते ही बस स्टैंड चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस के अनुसार वारदात स्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू किया जा सके। वारदात के बाद ज्यूलर खुद भी मौके पर पहुंच गया। रायकोट में ज्यूलर का काम करने वाले कुतुबद्दीन मलिक ने बताया कि उसने अपने नौकर रमेश मलिक को लुधियाना के सराफा बाजार में गहनों का काम करवाने के लिए भेजा था। जिसके पास 61 ग्राम सोने के आभूषण थे, जिसमें सोने के कंगन, सोने की चैन व झुमके शामिल थे। कुतुबद्दीन ने बताया कि उसका नौकर अपना कामकाज निपटा कर वापस रायकोट जाने केलिए बस स्टैंड पर पहुंचा तो पार्किग में उसे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रोक लिया। जिन्होंने खुद का पुलिस मुलाजिम बताते हुए अपना सामान चैक् करवाने के लिए कहा। आरोपियों ने खुद ही बैग लेकर उसे चैक करना शुरू कर दिया। जब उन्होने देखा कि बैग में सोने के आभूषण है तो आरोपियों ने उसका बिल मांगना शुरू कर दिया। बिल न होने के कारण नौकर ने उससे बात करवानी चाही। अभी उसका नौकर फोन मिलाने की कोशिश कर रहा था तो मोटरसाइकिल सवार उसका बैग लेकर फरार हो गए। पता चलते ही उसने अपने नौकर से पुलिस कंट्रोल पर सूचित करने के कहा और वह खुद भी मौके पर पहुंच गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!