वाहन चालक सावधान! रोजाना 5,000 रुपए का चालान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती

Edited By Urmila,Updated: 25 Feb, 2026 11:20 AM

police crack down on drunk drivers

शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए अपनी और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बनने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस विभाग का प्रहार जारी है।

लुधियाना (सुरिंद्र): शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए अपनी और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बनने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस विभाग का प्रहार जारी है। पुलिस विभाग द्वारा रोजाना ऐसे 35 से 40 लोगों के चालान किए जा रहे है जिन्होंने शराब का सेवन कर गाड़ी का स्टेयरिंग थाम रखा था। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लगाए जा रहे इन नाकों में पी.सी.आर. सेवा का सहयोग भी लिया जा रहा है। नाकों पर पी.सी.आर. कर्मी भी वाहनों को रोककर उनकी जांच करने में सहयोग दे रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा अब रोजाना ही ऐसे 4 नाके लगाए जा रहे है, जिनकी रोजाना लोकेशन बदल दी जाती है ताकि अधिक से अधिक शहर को कवर किया जा सके। नाको की कमान जोन इंचार्ज के हाथ में दी गई है। एल्कोमीटर की सहायता से वाहन चालकों को गाड़ी से बाहर उतार कर उनका अल्कोहल स्तर जांचा जाता है। अगर टैस्ट पॉजिटिव आया तो मौके पर ही उनके चालान किए जा रहे हैं।

बता दें कि शराब का सेवन कर वाहन चलाते पकड़े जाने पर 5 हजार रुपए की जुर्माना राशि का चालान किया जा रहा है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसैंस भी 3 महीने के लिए सस्पेंड करने का प्रावधान है। अदालतों द्वारा कुछ मामलों में नियम तोड़ने वालों पर सामुदायिक सेवा करने की सजा भी सुनाई जा चुकी है।

बता दें कि बीते वर्ष भी पियक्कड़ वाहन चालकों के लिए बुरा रहा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बीते वर्ष के दौरान की गई नाकाबंदी के दौरान ऐसे 4600 के करीब लोगों के चालान किए गए है जो शराब का सेवन कर वाहन चला रहे थे।

चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाने से करें परहेज : ए.सी.पी. बांसल

ए.सी.पी. ट्रैफिक जतिन बांसल का कहना है कि शराब का सेवन कर वाहन चलाने से चालक का वाहन से कंट्रोल खत्म हो सकता है। ऐसा करना अपनी व सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बनने के समान है। वाहन चालक कैब इत्यादि का प्रयोग करें या अपनी गाड़ी नॉन ड्रिंकर को चलाने के लिए दें। अन्यथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!