Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Feb, 2026 06:11 PM

लुधियाना में देर शाम एक भयानक सड़क हादसे की सूचना मिली है, जिसने आसपास के लोगों के होश उड़ाने का काम किया। यह हादसा लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर विशाल मैगामार्ट के सामने हुआ, जहाँ एक कार और पी.आर.टी.सी. बस की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो...
लुधियाना : लुधियाना में देर शाम एक भयानक सड़क हादसे की सूचना मिली है, जिसने आसपास के लोगों के होश उड़ाने का काम किया। यह हादसा लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर विशाल मैगामार्ट के सामने हुआ, जहाँ एक कार और पी.आर.टी.सी. बस की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा देख मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम सी गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी के अनुसार, पी.आर.टी.सी. बस और कार के बीच अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से जा टकराई। वहीं, बस भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और उसका सामने वाला हिस्सा भीषण टक्कर के कारण बिगड़ गया।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, टक्कर की तीव्रता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इसमें बड़े स्तर की क्षति और संभावित चोटें हो सकती थीं। राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
