लुधियाना में पेड़ों की कटाई पर गरमाया माहौल, मौके पर पहुंची पूर्व पार्षद
Edited By Kalash,Updated: 02 Feb, 2026 12:44 PM

न्यू लाजपत नगर स्थित एक पार्क में पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है
लुधियाना (विक्की): न्यू लाजपत नगर स्थित एक पार्क में पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई। सूचना मिलते ही पूर्व पार्षद ममता आशु मौके पर पहुंची और पेड़ों की कटाई पर कड़ा एतराज जताया।
ममता आशु ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और प्रशासन को इस पर जवाब देना चाहिए। स्थानीय निवासियों ने भी पेड़ों की कटाई पर विरोध जताते हुए मांग की कि पार्क की हरियाली को बचाया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here