CM के लुधियाना दौरे में 'गंदगी' देख भड़के कमिश्नर, सफाई सुपरवाइजर Suspend

Edited By Vatika,Updated: 04 Feb, 2026 03:29 PM

cm s visit to ludhiana and suspended the sanitation supervisor

पंजाब के मुख्यमंत्री के लुधियाना दौरे के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों

लुधियाना(राज): पंजाब के मुख्यमंत्री के लुधियाना दौरे के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर नगर निगम कमिश्नर ने सख्त चाबुक चलाया है। शहर के वी.आई.पी. रूट पर फैली गंदगी को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने सफाई सुपरवाइजर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड  कर दिया है, जबकि सेनेटरी इंस्पेक्टर और सी.एस.आई. को भी कारण बताओ नोटिस भेजा है।

जानकारी के अनुसार, बीती 8 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री पंजाब का लुधियाना में प्रोग्राम था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में चाक-चौबंद व्यवस्था के दावे किए गए थे, लेकिन जगराओं फ्लाईओवर और दमोरिया पुल जैसे मुख्य इलाकों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल था। वी.आई.पी. मूवमेंट वाले रूट पर गंदगी के ढेर देख आला अधिकारियों का पारा चढ़ गया, जिसके बाद निगम कमिश्नर ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए संबंधित एरिया के सफाई सुपरवाइजर को ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

इसके साथ ही संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टर और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (CSI) को 'कारण बताओ' नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा और सफाई विभाग में हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!