ओवरलोड टिप्पर चालक ने बरपाया कहर, सड़क पार कर रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Edited By Kalash,Updated: 12 Feb, 2026 11:46 AM

tipper driver hit man death

सुबह करीब 10 बजे सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को रेत से भरे ओवरलोड टिप्पर चालक द्वारा कुचल दिया।

लुधियाना (अनिल): थाना जोधेवाल के अधीन आते राहों रोड पर गहलेवाल मोड़ के नजदीक आज सुबह करीब 10 बजे सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को रेत से भरे ओवरलोड टिप्पर चालक द्वारा कुचल दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार (27) वासी नरेंद्र नगर के रूप में की गई है जो मूल रूप में उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। मौके पर लोगों ने बताया कि टिप्पर चालक मृतक सुनील कुमार को काफी दूर तक घसीटता ले गया। फिलहाल थाना जोधेवाल की पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!