हवस की आग में अंधा हुआ आशिक: Private तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर महिला से की हद पार...

Edited By Vatika,Updated: 05 Feb, 2026 09:48 AM

ludhiana rape crime

एक सिरफिरे आशिक ने अपनी ही पुरानी महिला मित्र के साथ सरेआम दरिंदगी की कोशिश की।

लुधियाना(राज) : एक सिरफिरे आशिक ने अपनी ही पुरानी महिला मित्र के साथ सरेआम दरिंदगी की कोशिश की। आरोपी की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी मुलाकात मोहित से लॉकडाउन से पहले हुई थी। उस समय मोहित ने उसे झांसा दिया था कि उसकी पत्नी के साथ उसका पारिवारिक झगड़ा चल रहा है, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। लेकिन वक्त के साथ पीड़िता को अहसास हुआ कि मोहित उसे और अपनी पत्नी, दोनों को ही अंधेरे में रखकर धोखा दे रहा है। जब पीड़िता ने इस धोखेबाजी का पता चलने पर मोहित से दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी डराने-धमकाने लगा।

हद तो तब हो गई जब बीते 3 फरवरी को आरोपी ने पीड़िता को फोन करके दुर्गा माता मंदिर के सामने प्रदर्शनी के बाहर मिलने के लिए बुलाया। जब पीड़िता ने आने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसकी निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। लोक-लाज के डर से पीड़िता उसे मिलने पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरोपी मोहित ने कार में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और उसके कपड़े उतारने पर आमादा हो गया। जब पीड़िता ने अपनी इज्जत बचाने के लिए विरोध किया तो उसने बेरहमी से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!