पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा आरोपी, हथकड़ी छुड़ाकर हुआ फरार!

Edited By Urmila,Updated: 25 Jan, 2026 10:17 AM

the suspect escaped after evading the police

जगराओं पुल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस रिमांड पर लिया गया एक आरोपी चलती सरकारी गाड़ी की खिड़की खोलकर फरार हो गया।

लुधियाना (राज): जगराओं पुल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस रिमांड पर लिया गया एक आरोपी चलती सरकारी गाड़ी की खिड़की खोलकर फरार हो गया। पुलिस पार्टी उसे पकड़ने के लिए पीछे भी भागी, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। आरोपी विक्की राज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
जानकारी के मुताबिक, थाना डिविजन नंबर 2 में दर्ज मुकदमा नंबर 09/2026 के आरोपी जमीपाल, विक्की राज और जगदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। माननीय अदालत प्रभजोत भट्टी (J.M.I.C ) की कोर्ट से इन आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।

23 जनवरी की रात को जब सब-इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह, हवलदार साहिल और PHG करम सिंह आरोपियों को सरकारी गाड़ी में वापिस लेकर जा रहे थे, जब जगराओं पुल के पास स्थित JMD मॉल के सामने पहुंची, तो गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे आरोपी विक्की राज ने अचानक अपनी हथकड़ी से हाथ छुड़ाया और चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर छलांग लगा दी। पुलिस मुलाजिमों ने तुरंत पीछा किया, लेकिन रात के अंधेरे के कारण वह गलियों में गायब हो गया।"

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लापरवाह अधिकारियों और मुलाजिमों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। फिलहाल, पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!