शराब चोरी के आरोपों में घिरा MLA का PA, रिसॉर्ट में हंगामे का वीडियो वायरल

Edited By Urmila,Updated: 06 Mar, 2026 10:34 AM

mla s pa accused of liquor theft

लुधियाना जिले में एक वायरल वीडियो को लेकर सियासी हलचल मच गई है। वीडियो में एक व्यक्ति पर शादी समारोह से शराब की बोतल उठाने का आरोप लगाया जा रहा है।

लुधियाना : लुधियाना जिले में एक वायरल वीडियो को लेकर सियासी हलचल मच गई है। वीडियो में एक व्यक्ति पर शादी समारोह से शराब की बोतल उठाने का आरोप लगाया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि वह रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार का पीए है। हालांकि पीए ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक मैरिज पैलेस के बाहर कुछ लोग एक युवक को घेरकर उससे बहस कर रहे हैं और हाथापाई भी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ पंजाबी में लिखा गया है कि क्या किसी विधायक का पीए या करीबी शादी समारोह से बोतलें उठाते पकड़ा गया है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई लोग रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के पीए कमल का नाम लिख रहे हैं।

मामला जगराओं के स्नेह मोहन रिसॉर्ट का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना करीब 10 से 12 दिन पुरानी बताई जा रही है। उस दिन विधायक हाकम सिंह ठेकेदार एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों और विधायक के ड्राइवर जस्सा के बीच विवाद हो गया, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गया और ड्राइवर की पिटाई भी हो गई।

दूसरी ओर विधायक के पीए कमल ने इस पूरे मामले को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं और वे उस दिन शादी समारोह में मौजूद भी नहीं थे। उनके मुताबिक यह विवाद ड्राइवर जस्सा के साथ हुआ था और बाद में दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया था।

पीए कमल का कहना है कि अब कुछ शरारती तत्व पुराने वीडियो को गलत जानकारी के साथ दोबारा वायरल कर उनकी और विधायक की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो शेयर करने वाले व्यक्ति और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी ताकि पूरे मामले की जांच हो सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!