Edited By Kamini,Updated: 24 Feb, 2026 12:18 PM

रेलवे स्टेशन के बाहर आए दिन हुल्लड़बाजी के चलते कई वारदातें हो चुकी है।
लुधियाना (गौतम) : रेलवे स्टेशन के बाहर आए दिन हुल्लड़बाजी के चलते कई वारदातें हो चुकी है। कारण है कि रेलवे स्टेशन के बाहर दिन रात शराब के ठेके खुले रहते है और देर रात तक शहर के अन्य भागों से लोग शराब पीने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर आते है। सुरक्षा प्रबंधों की कमी के चलते आए दिन लड़ाई झगडे होते है।
ऐसे ही एक मामला रविवार का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भी देर रात मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हथियारबंदों ने एक युवक पर हमला कर दिया और हमले के दौरान उसके सिर पर पिस्तौल की वट से कई वार किए। जब लोग इक्ट्ठे हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली की पुलिस ने इशर नगर के रहने वाले जतिन शर्मा के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए बयान में जतिन ने बताया कि वह रात को 2 बजे के करीब अपने भाई राहुल शर्मा के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर गया था और मलिक ढाबा के निकट अपना मोटरसाइकिल पार्क कर रहा था तो वहां पर कुछ युवकों से पार्किंग को लेकर बहस हो गई।
युवकों ने बहस के दौरान मारपीट करनी शुरू कर दी और एक युवक ने अपना पिस्तौल निकाल कर उसकी वट से उसके सिर पर कई बार किए और डंडों से उसकी पिटाई की। जब उसके भाई ने बचाव के लिए शोर मचाया तो युवक उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले और उनका पिस्तौल मौके पर ही गिर गया, जिसे बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया। सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बरामद की गई है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जख्मी को इलाज के लिए असप्ताल में भर्ती करवाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here