Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Feb, 2026 11:31 PM

वीरवार को देर रात रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा हो गया, जब डयूटी पर तैनात दो टिकट चैकर बडौदा हाऊस से विजीलेंस टीम के साथ उलझ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी विवाद चलता रहा और दोनों एक दूसरे पर रिवाल्वर निकालने के आरोप लगाए।
लुधियाना, (गौतम ) : वीरवार को देर रात रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा हो गया, जब डयूटी पर तैनात दो टिकट चैकर बडौदा हाऊस से विजीलेंस टीम के साथ उलझ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी विवाद चलता रहा और दोनों एक दूसरे पर रिवाल्वर निकालने के आरोप लगाए। पता चलते ही कारवाई करते हुए आला अधिकारियों ने दो टिकट चैकरों को सस्पैंड कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से आरपीएफ व जीआरपी को कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी।
मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ की तरफ से विजीलेंस अधिकारियों की शिकायत पर दोनों टिकट चैकरों के खिलाफ विजीलेंस टीम के साथ धक्का मुक्की करने, डयूटी में रुकावट डालने व सहायोग न करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। मिली जानकारी के अनुसार टिकट चैकर टिकट चैकर तेजपाल सिंह व महेंद्र सिंह आफिस के निकट चैकिंग कर रहे थे कि विजीलैंस की चार सदस्यों की टीम मौके पर पहुंच गई। विजीलैंस टीम का कहना था कि उन्हें शिकायत मिली थी कि चैकरों की तरफ से अवैध वसूली की जा रही है, जिस पर वह जांच के लिए आए थे। लेकिन जब उन्होंने टिकट चैकरों को रोका तो उन्होंने धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। एक चैकर मौके से भाग निकला। जब कि टिकट चैकरों का कहना था कि विजीलेंस की तरफ से अवैध वसूली के आरोप गलत लगाए जा रहे थे। सूत्रों का कहना है कि विजीलेंस की टीम ने जीआरपी को भी शिकायत दी, उन्होंने मौके पर चैकरों की गिरी हुई पिस्तौल भी दी गई, लेकिन अधिकारियों का कहना था कि यह खिलौना पिस्तौल है। लेकिन अधिकारियों ने जीआरपी को शिकायत देने की बजाए आरपीएफ में शिकायत दे दी। अधिकारियों का कहना है कि मामले को लेकर कार्रवाई की जाए।