Edited By Urmila,Updated: 09 Feb, 2026 12:15 PM

इस सम्बन्ध में भनोट एंटरप्राइजेज के कार्यालय में मालिक शाम सुन्दर भनोट ने शशि बाला लॉटरी के मालिक सुनील खन्ना का मुंह मीठा करवाया।
लुधियाना (जोशी): गत दिवस पंजाब स्टेट डियर-200 मंथली लाटरी का ड्रा जिला परिषद कार्यालय में आयोजित हुआ जिसमें 10 लाख का दूसरा पुरस्कार भनोट एंटरप्राइजेज के लुधियाना स्थित सैलर शशि बाला लाटरी एजैंसी द्वारा बेची टिकट नं. 804853 पर निकला है।
इस सम्बन्ध में भनोट एंटरप्राइजेज के कार्यालय में मालिक शाम सुन्दर भनोट ने शशि बाला लॉटरी के मालिक सुनील खन्ना का मुंह मीठा करवाया। भनोट ने बताया कि पिछले करीब 20 वर्षों से लाटरी व्यवसाय से जुड़े हैं और इस अन्तराल में लगभग 167 करोड़पति बना चुके हैं। अब पंजाब स्टेट डियर होली बम्पर का जनता को बड़ी बेसब्री से इन्तजार है। इसके प्रथम पुरस्कार की राशि 3 करोड़ है जो जनता द्वारा खरीदी गई टिकटों में से ही निकाले जाने की गारंटी है। उन्हे आशा है अगला करोड़पति भी उन्हीं के विक्रेताओं व सब-स्टॉकिस्टों द्वारा बेची टिकटों में से ही निकलेगा। इसका ड्रॉ 14 मार्च को होगा !
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here