Edited By Vatika,Updated: 06 Feb, 2026 10:43 AM

शादी का झांसा देकर महिलाओं का शोषण करने वाले दरिंदों के खिलाफ पुलिस
लुधियाना (राज): शादी का झांसा देकर महिलाओं का शोषण करने वाले दरिंदों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
ऐसे ही एक मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी न्यू हरगोबिंद नगर का रहने वाला अनिकेत शर्मा हैं। आरोपी ने युवती के साथ न केवल शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल भी करता रहा। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे शादी के सपने दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
इस दौरान आरोपी ने धोखे से उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों के जरिए आरोपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। वह तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा और उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता रहा। उसने राष्ट्रीय महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग को इसकी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने बारीकी से मामले की पड़ताल की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।