Ludhiana: सरस्वती पूजा में अश्लील गानों पर ठुमके, फूटा लोगों का गुस्सा

Edited By Vatika,Updated: 06 Feb, 2026 12:48 PM

ludhiana people express outrage as obscene songs are played and people

शहर के कैलाश नगर रोड इलाके में माता सरस्वती के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील

लुधियाना(राज): शहर के कैलाश नगर रोड इलाके में माता सरस्वती के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना बजाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है 

जानकारी के अनुसार, जांच अधिकारी कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान एक मुखबिर खास ने उन्हें एक वीडियो दिखाया। यह वीडियो बाजड़ा, कैलाश नगर रोड पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम का था। वीडियो में दो अज्ञात व्यक्ति माता सरस्वती जी की मूर्ति के ठीक आगे बेहद अश्लील गाने पर नाच रहे थे।

इस हरकत से इलाके के लोगों और हिंदू धर्म से जुड़े श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। जांच में यह भी सामने आया कि इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजकों ने प्रशासन या पुलिस से कार्यक्रम आयोजित करने की कोई मंजूरी भी नहीं ली थी। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए न केवल कार्यक्रम किया गया, बल्कि डी.जे. संचालक ने भी मर्यादा की सीमा लांघते हुए पवित्र मंच पर फूहड़ गाना बजाया। पुलिस का कहना है कि किसी भी धार्मिक आयोजन में इस तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!