Ludhiana में दिनदहाड़े व्यापारी से लूट की कोशिश! पुलिस से तंग आकर सड़कों पर उतरे लोग

Edited By Vatika,Updated: 24 Feb, 2026 01:35 PM

ludhiana robbery

महानगर के घनी आबादी वाले ब्रह्मपुरी इलाके में आज उस समय सनसनी फैल गई जब बेखौफ

लुधियाना(राज): महानगर के घनी आबादी वाले ब्रह्मपुरी इलाके में आज उस समय सनसनी फैल गई जब बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने सरेराह व्यापारी का रास्ता रोका और उस पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर व्यापारी से नकदी लूटने की फिराक में थे, लेकिन लोगों के इकट्ठा होने के कारण लुटेरे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस विरोधी नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों का साफ तौर पर कहना था कि इलाके में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है और अपराधी सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए काफी मशक्कत की। अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को विश्वास दिलाया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!