Ludhiana के रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार.. लोगों में दहशत

Edited By Kamini,Updated: 23 Feb, 2026 01:50 PM

fire broke out in a residential area of  ludhiana

लुधियाना के इलाके में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक गोदाम में भयानक आग लग गई।

लुधियाना (अनिल) : लुधियाना के इलाके में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक गोदाम में भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, टिब्बा रोड स्थित स्टार सिटी इलाके में सोमवार दोपहर एक कपड़ा वेस्टेज गोदाम के बाहर रखे सामान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में काले धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे पहले गोदाम की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद तेज लपटें निकलने लगीं। रिहायशी इलाके के बीच स्थित इस गोदाम में आग लगने से आसपास के घरों को भी खतरा पैदा हो गया।  सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि फैक्ट्री के सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी गली में फैक्ट्री के सामान में आग लगने की घटना हो चुकी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!