Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 11:23 PM

मालिक ने दुकान में काम करने वाले एक नौकर पर लाखों की नगदी चोरी करने का आरोप लगाया है। वर्तमान में नौकर 2 लाख रुपए लेकर फरार हुआ है। जिसके बाद पीड़ित ने थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दी है।
लुधियाना (तरुण): मालिक ने दुकान में काम करने वाले एक नौकर पर लाखों की नगदी चोरी करने का आरोप लगाया है। वर्तमान में नौकर 2 लाख रुपए लेकर फरार हुआ है। जिसके बाद पीड़ित ने थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दी है।
पीड़ित निशांत ने बताया कि उसकी राधा एग्रो इंडस्टरीज गयासपुरा इलाके में है और वह साऊथ सिटी में परिवार के साथ रहता है। आरोपी राकेश कई वर्ष से उसके पास नौकरी कर रहा था, जिस कारण वह उनका विश्वासी ओर भेदी हो गया था। दिसबंर 2025 में लक्कड़ बाजार स्थित शिवा गलास हाऊस में राकेश को 2 लाख रुपए की पैमेंट लेने के लिए भेजा गया। परंतु आरोपी 2 लाख रुपए लेकर नही लौटा। आरोपी ने कंपनी का दुपिहया वाहन इलाके में खड़ा कर दिया और 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि इस चोरी की साजिश में उसका पुरना वर्कर शामिल है, जो कि उसके पास 2020 से से 2024 तक काम करता था। परंतु जब उन्हें पता चला कि उक्त साजिशकर्ता नौकर जिसने उसकी कंपनी का डाटा, क्लाइंट व कई अन्य तरीकों से व्यापार को नुकसान पहुंचाया है तो उसे 2024 में काम से निकाल दिया गया था, जिसके बाद उन्हें पता चला कि राकेश उक्त साजिशकर्ता के साथ शामिल है और राकेश उसकी पैमेंट लेकर फरार हुआ है।
इसके इलावा आरोपी राकेश कई वर्ष से उसकी कंपनी में भी काम करते हुए लाखों रुपए चोरी कर चुका है। आरोपी के जाने के बाद उन्हें चोरी का पता चला है।
इलाका पुलिस ने राकेश पासवान निवासी गयासपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर वरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान पर पर दर्ज कर लिया है।आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।