Ludhiana में सरेआम गुंडागर्दी, हमलावरों ने पहले पति-पत्नी को पीटा, फिर लगाई आग

Edited By Vatika,Updated: 07 Feb, 2026 10:06 AM

ludhiana attack news

कुछ हमलावरों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर उनके घर को आग के...

लुधियाना (राज): सहनेवाल इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब कुछ हमलावरों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर उनके घर को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता महिला राधा रानी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थी। तभी मनप्रीत सिंह उर्फ भाऊ, अपने साथियों दीपक, गड्डू, प्रिंस और 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनके घर के बाहर आ धमका। हमलावर ऊंची आवाज में गालियां दे रहे थे। जब पीड़िता और उसका पति प्रेमपाल बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियार, गंडासी, बेसबॉल और डंडे थे।

आरोपियों ने उसके पति को गली में घेर लिया और हथियारों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया और अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसकी भी बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उनके घर को आग लगा दी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना सहनेवाल की पुलिस ने मनप्रीत सिंह उर्फ भाऊ, दीपक, गड्डू, प्रिंस और 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!