5 मिनट में होगी नशे की होम डिलीवरी... चरणजीत चन्नी ने Video जारी कर घेरी पंजाब सरकार

Edited By Kamini,Updated: 07 Feb, 2026 11:27 AM

charanjit channi released a video regarding drug delivery

पंजाब की राजनीति में नशे का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति में नशे का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक वीडियो सार्वजनिक किया है, जिसमें उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है।

PunjabKesari

चरणचीत चन्नी द्वारा साझा किए गए वीडियो में उनके साथ 2 युवक नजर आ रहे हैं, जो नशे की खुलेआम हो रही सप्लाई और कथित तस्करी नेटवर्क को लेकर बातचीत करते दिखाई देते हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि प्रदेश के कई इलाकों में नशीले पदार्थों की होम डिलीवरी बेहद कम समय में हो रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि तस्करों का नेटवर्क अब भी सक्रिय है। नशा तस्कर नशे की सप्लाई 10 मिनट के बजाय 5 मिनट में करने की बात कर रहा है। बोल रहा है कि, 5 मिनट में कहीं भी नशे की  डिलीवरी आज भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

वीडियो में शामिल युवकों ने कहा कि नशा कारोबार की शिकायत करने के बावजूद कई बार पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होती। यहां तक कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के भी कुछ समय बाद बाहर आ जाने की बातें सामने आई हैं। एक युवक ने अपने परिवार से जुड़ा उदाहरण देते हुए कहा कि नशे की वजह से उसके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी, लेकिन आरोपी को जल्द ही रिहा कर दिया गया।

इस वीडियो के जरिए चन्नी ने पंजाब सरकार के ‘नशे के खिलाफ अभियान’ पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सरकार के दावों के विपरीत ज़मीनी हालात अलग हैं और नशे की समस्या में कमी के बजाय बढ़ोतरी देखी जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और सरकार की ओर से जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!