Edited By Kamini,Updated: 19 Feb, 2026 10:28 AM

शहर के इंडस्ट्रियल एरिया-सी में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए 3 बदमाशों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
लुधियाना (राज): शहर के इंडस्ट्रियल एरिया-सी में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए 3 बदमाशों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जसपाल बांगर रोड स्थित एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री से चोरों ने भारी मात्रा में तांबा और नकदी चोरी कर ली है।
शिकायतकर्ता विकास छिब ने बताया कि वारदात 17 फरवरी की रात को हुई। गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी स्थित 'छिब इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट' के ताले तोड़कर 3 अज्ञात व्यक्ति अंदर दाखिल हुए। फैक्ट्री के अंदर स्टॉक में रखा करीब 500 किलो कॉपर चोरों ने गाड़ी में लोड किया और ऑफिस की दराजों को तोड़कर उसमें रखे कैश भी निकाल लिए। जोकि आरोपी लेकर फरार हो गए।
तांबे की मौजूदा कीमत के अनुसार यह चोरी लाखों रुपए की बताई जा रही है। यह पूरी वारदात वहां लगे कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी फैक्ट्री और दफ्तर के दरवाजे तोड़ते नजर आ रहे हैं। फैक्ट्री में हुई वारदात की सूचना मिलने के बाद थाना सहनेवाल की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के रूट को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here