Ludhiana : अस्पताल में दवा लेने आया कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार, पलक झपकते दे गया चकमा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Feb, 2026 09:43 PM

a prisoner escaped from police custody in ludhiana

महानगर के सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के दावों की उस समय एक बार फिर पोल खुल गई, जब केंद्रीय जेल से इलाज के लिए लाया गया एक शातिर कैदी पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। शुक्रवार की दोपहर हुई इस घटना ने न केवल जेल प्रशासन...

लुधियाना  (राज) : महानगर के सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के दावों की उस समय एक बार फिर पोल खुल गई, जब केंद्रीय जेल से इलाज के लिए लाया गया एक शातिर कैदी पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। शुक्रवार की दोपहर हुई इस घटना ने न केवल जेल प्रशासन बल्कि स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार फरार कैदी की पहचान सतपाल सिंह के रूप में हुई है, जो चोरी के मामलों में लुधियाना की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। हैरानी की बात यह है कि कैदी ने बवासीर की तकलीफ का बहाना बनाया था, जिसके बाद जेल अधिकारियों ने उसे मेडिकल चेकअप और दवाई दिलाने के लिए सिविल अस्पताल भेजा था। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों से चेकअप करवाने और दवाई लेने की औपचारिकताएं जैसे ही पूरी हुईं, सतपाल ने अपनी शातिर चाल चल दी। उसने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की चौकसी में सेंध लगाई और अस्पताल की भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए देखते ही देखते रफूचक्कर हो गया। जब तक पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते, कैदी उनकी पहुंच से काफी दूर निकल चुका था। इस घटना के बाद उसने लेकर आए पुलिस मुलाजिमों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मुलाजिम उसके पीछे भागे। मगर वह फरार हो गया। 

पुलिस ने सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन यह सवाल अभी भी बरकरार है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच एक कैदी कैसे गायब हो गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!