Edited By Kamini,Updated: 05 Feb, 2026 10:22 AM

महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब लुटेरों ने एक ई-कार्ड कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय को अपना निशाना बनाया है। लुटेरे झांसा देकर डिलीवरी ब्वॉय से करीब 81 हजार रुपये की कीमत के 2 कीमती पार्सल छीनकर रफूचक्कर हो गए।
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित मनजीत सिंह ने बताया कि वह ई-कार्ड कंपनी में फ्लिपकार्ट (Flipkart) के पार्सल डिलीवर करने का काम करता है। बीते 27 जनवरी को उसे 2 कीमती पार्सल डिलीवर करने थे। एक पार्सल की कीमत 35,285 रुपये, जबकि दूसरे पार्सल की कीमत 46,135 रुपये थी। ये दोनों पार्सल हरमीत सिंह नामक ग्राहक के नाम पर थे। जब उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया, तो आरोपी ने उसे गली नंबर 8, बंद पेट्रोल पंप वाली गली के पास बुलाया।
पीड़ित के अनुसार, जब वह बताए गए पते पर पहुंचा, तो माया शॉप वाली साइड से एक सरदार युवक पैदल उसके पास आया। जबकि उसका दूसरा साथी कुछ दूरी पर एक्टिवा स्टार्ट कर खड़ा रहा। जैसे ही उसने पार्सल दिखाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, उक्त युवक ने बिना पैसे दिए दोनों पार्सल उसके हाथ से झपट लिए और दौड़कर अपने साथी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गया। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने पीड़ित के बयान लेकर केस दर्ज कर लिए हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि एक्टिवा सवार लुटेरों का सुराग लगाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here