लुधियाना में चाकू और पिस्तौल के बल पर वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 14 Feb, 2026 10:43 AM

knife and pistol attack in ludhiana

शहर की सड़कों पर अपराधियों का बोलबाला इस कदर बढ़ गया है कि अब दिन-दिहाड़े कामगारों को निशाना बनाया जा रहा है।

लुधियाना (राज): शहर की सड़कों पर अपराधियों का बोलबाला इस कदर बढ़ गया है कि अब दिन-दिहाड़े कामगारों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा सनसनीखेज मामला काकोवाल रोड का है, जहां बेखौफ लुटेरों ने एक ऑटो चालक को घेरकर पिस्तौल के बल पर उसकी गाढ़ी कमाई लूट ली। वारदात शाम  की बताई जा रही है, जब पीड़ित राजिंदर कुमार  अपने पिंक रंग के ऑटो नंबर PB10JX-3805 पर सवार होकर काम के सिलसिले में जा रहा था। जैसे ही वह काकोवाल रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ए.टी.एम. के पास पहुंचा, तो दो नौजवानों ने उसे रोक लिया।

पीड़ित राजिंदर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि अचानक आए इन दोनों युवकों ने उसे गले से दबोच लिया और गर्दन पर चाकू टिका दिया। इतना ही नहीं, लुटेरों ने पिस्तौल का हैंडल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और दहशत पैदा कर दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता या शोर मचाता, हमलावरों ने उसकी जेब में हाथ डालकर 10,000 रुपए की नकदी छीन ली और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।  पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ए.टी.एम. के पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इन शातिर लुटेरों की पहचान की जा सके और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!