Edited By Kalash,Updated: 24 Feb, 2026 12:12 PM

शादी के बाद पति के अवैध संबंधों का पता चलने पर जब पत्नी ने विरोध जताना शुरू किया तो पति ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
लुधियाना (गौतम): शादी के बाद पति के अवैध संबंधों का पता चलने पर जब पत्नी ने विरोध जताना शुरू किया तो पति ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस ने पत्नी के बयान पर उसके पति राहुल, ससुर गुलशन व सास अंजू के खिलाफ अलग अलग बी.एन.एस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में पत्नी ने बताया कि उसकी शादी उक्त आरोपी राहुल के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने एक ऑडी क्यू 8 कार, सोने के सैट, डायमंड के सैट व रिश्तेदारों को भी गहनें दिए थे। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति के कई लड़कियों से अवैध संबंध है। इस पर उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इस विरोध के चलते पति ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसे परेशान करना व मारपीट करनी शुरू कर दी। वहीं एक दिन जब वह बाथरूम में नहा रही थी तो पति ने उसे जबरदस्ती बाहर निकालकर मारपीट की और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली और उसे धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here