जब लुटेरों से भिड़ गई NRI 'शेरनी'...वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई तहलका

Edited By Kamini,Updated: 21 Feb, 2026 09:21 AM

nri woman clashes with robbers

एक ऐसी वायरल वीडियो सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

लुधियाना (राज): एक ऐसी वायरल वीडियो सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह वीडियो लुधियाना के डेहलों इलाके की बताई जा रही है। आधी रात के सन्नाटे में जब लुटेरों ने अपना पुराना पैंतरा आजमाया, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका पाला एक ऐसी जांबाज 'शेरनी' से पड़ने वाला है जो खुद यमराज बनकर उनके पीछे दौड़ पड़ेगी।

शुक्रवार की देर रात डेहलों की सुनसान सड़क पर जब बाइक सवार 2 लुटेरों ने एक कार को निशाना बनाना चाहा। लुटेरों ने लूट की नीयत से कार के शीशे पर अंडे दे मारे, ताकि विजिबिलिटी कम हो जाए और ड्राइवर मजबूरी में गाड़ी रोक दे। लेकिन इस बार कार की स्टेयरिंग किसी डरपोक के हाथ में नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया से आई एनआरआई महिला के हाथ में थी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार के अंदर बैठी एक बुजुर्ग महिला डर के मारे दूसरी महिला को बार-बार रोक रही है। बुजुर्ग महिला चिल्ला रही है, "बेटा बाहर मत निकल, वो तुझे मार देंगे! मैंने पहले ही कहा था कि यह रास्ता सुनसान है।" लेकिन NRI महिला पर तो जैसे जुनून सवार था। उसने साफ लहजे में जवाब दिया कि इन लुटेरों को सबक सिखाना बेहद जरूरी है।

हैरानी की बात तो तब हुई महिला ने आव देखा न ताव, म्यान से चमचमाती तलवार निकाली और कार का दरवाजा खोलकर सीधे लुटेरों की तरफ दौड़ लगा दी। 1 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो में एनआरआई महिला लुटेरों को सरेआम ललकारती और गालियां देती नजर आ रही है। जांबाज महिला को हाथ में नंगी तलवार लिए अपनी ओर आता देख लुटेरों के हाथ-पांव फूल गए। जो लुटेरे शिकार करने आए थे, वो खुद शिकार होने के डर से बाइक मोड़कर दुम दबाकर भागने को मजबूर हो गए। महिला की यह दिलेरी अब पूरे पंजाब में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग कह रहे हैं कि अगर हर बहन और बेटी इसी तरह हिम्मत दिखाए, तो अपराधियों के हौसले पस्त होने में देर नहीं लगेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!