महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, चौकीदार को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

Edited By Kalash,Updated: 18 Feb, 2026 09:49 AM

ludhiana robbery incident

महानगर में बेखौफ लुटेरों ने एक बार फिर पुलिसिया सुरक्षा के दावों को धता बताते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ लुटेरों ने एक बार फिर पुलिसिया सुरक्षा के दावों को धता बताते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार निशाना बना है जवद्दी नहर पुल के पास प्रकाश नगर का एक निर्माणाधीन प्लॉट, जहां से 7-8 अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने हथियारों के दम पर चौकीदार को बंधक बनाया और कैंटर में सरिया एवं सीमेंट लादकर फरार हो गए।

शिकायतकर्ता नमनप्रीत सिंह ने बताया कि उसने प्रकाश नगर इलाके में करीब 450 वर्ग गज के प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू करवाया हुआ है। निर्माण के लिए उसने वहां 200 बोरी सीमेंट और करीब 67 क्विंटल सरिया लाकर रखा था। इस कीमती सामान की देखरेख के लिए उसने बहादुर सिंह नाम के चौकीदार को तैनात किया था, लेकिन लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने चौकीदार की मौजूदगी में ही लूट की कर डाली।

जानकारी के मुताबिक, वारदात 17 फरवरी की दरमियानी रात करीब 3:14 बजे की है। चौकीदार बहादुर सिंह ने फोन कर बताया कि रात को अचानक 7 से 8 अज्ञात व्यक्ति प्लॉट के भीतर दाखिल हुए। इससे पहले कि बहादुर सिंह कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उसे हथियारों के बल पर पकड़ कर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने वहां खड़ा अपना कैंटर अंदर लगाया और देखते ही देखते सारा 67 क्विंटल सरिया उसमें लोड कर लिया और रफूचक्कर हो गए।

इतनी भारी मात्रा में लोहे का सरिया कैंटर में भरकर ले जाना पुलिस की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वारदात के बाद इलाके के लोगों में भारी दहशत पाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना दुगरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उस कैंटर का सुराग लगाया जा सके जिसमें बदमाश लूट का माल लेकर भागे हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!