किस्त टूटी तो फाइनेंस कंपनी के कारिंदों ने पार की हदें, युवक को 3 घंटे बनाया बंधक और फिर...

Edited By Kamini,Updated: 14 Feb, 2026 11:02 AM

young man held hostage and beaten

शहर में फाइनेंस कंपनियों की गुंडागर्दी का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है, जहां महज 2 किस्तें समय पर न भरने के कारण एक युवक को न केवल बेइज्जत किया गया, बल्कि उसे घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया।

लुधियाना (राज): शहर में फाइनेंस कंपनियों की गुंडागर्दी का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है, जहां महज 2 किस्तें समय पर न भरने के कारण एक युवक को न केवल बेइज्जत किया गया, बल्कि उसे घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। यह सनसनीखेज वारदात भाईवाला चौक के पास स्थित सूर्या कॉम्प्लेक्स की है, जहां फाइनेंस कंपनी के कारिंदों ने कानून को ताक पर रखकर एक व्यक्ति को बंधक बनाया। 

पीड़ित ने पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई , जिसके बाद थाना डिविजन नंबर 8 ने कंपनी के विपन कुमार, नवीन और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर दिया है। शिकायतकर्ता हरीश ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसने आईडीएफसी (IDFC) बैंक से अपना TVS रेडियॉन मोटरसाइकिल फाइनेंस करवाया था। आर्थिक तंगी के कारण उसकी 2 किस्तें समय पर जमा नहीं हो पाई थीं। इसी बात को लेकर 9 फरवरी को उसे फोन कर भाईवाला चौक स्थित सूर्या कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर बुलाया गया। जैसे ही पीड़ित वहां पहुंचा, आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

हैरानी की बात तो यह है कि कंपनी के कर्मचारियो ने उससे मारपीट कर अपने केबिन के अंदर करीब 3 घंटे तक अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा और उसे जान से मारने की धमकियां देते रहे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कानून की परवाह किए बिना उसे बंधक बनाया और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!