नाराज पत्नी को मनाने ससुराल गया युवक लापता, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 03 Feb, 2026 01:54 PM

man missing in ludhiana

नाराज होकर अपने जीजा के साथ मायके गई पत्नी को मनाने ससुराल गए युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की खबर सामने आई है।

लुधियाना (पंकज): नाराज होकर अपने जीजा के साथ मायके गई पत्नी को मनाने ससुराल गए युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की खबर सामने आई है। इसे लेकर युवक की मां द्वारा दी गई शिकायत पर हुई जांच के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के कई सदस्यों को नामजद किया है।  

थाना शिमलापुरी का ये मामला बताया जा रहा है। यहां रहने वाली सुमन पत्नी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले महीने उसकी बहू सोनिया नाराज होकर अपने जीजा मिथुन के साथ ससुराल छोड़ मायके चली गई थी। इसके चंद दिन बाद उसका बेटा साहिल अपनी पत्नी को मनाने के लिए अपने ससुराल गया था जो कई दिन बीत जाने के बाद भी आज तक वापिस घर नहीं पहुंचा। उसने शक जताया कि बेटे के लापता होने के पीछे उसका ससुराल पक्ष जिम्मेदार है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने वासुदेव (ससुर), सीता (सास) मिथुन (जीजा) सोनम (बहन) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!