Ludhiana : एक ही दिन में लुटेरों ने 4 वारदातों को दिया अंजाम, दहशत में लोग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Feb, 2026 11:25 PM

ludhiana they committed four robberies in a single day

सैंट्रल हल्के के अधीन आते थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके में लुटेरों का आतंक दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। रिहायशी व कारोबारी क्षेत्र होने के कारण इन इलाकों में लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन लुटेरे बिना किसी खौफ के वारदातों को अंजाम देते हैं।

लुधियाना (गौतम ) : सैंट्रल हल्के के अधीन आते थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके में लुटेरों का आतंक दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। रिहायशी व कारोबारी क्षेत्र होने के कारण इन इलाकों में लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन लुटेरे बिना किसी खौफ के वारदातों को अंजाम देते हैं। एक ही दिन में हुई लूट की चार वारदातों के चलते इलाके के लोगों में दहशत फैली हुई है। वीरवार को लुटेरों ने पहले मंदिर जा रहे एक व्यक्ति को,  फिर स्वीट शॉप के मालिक,  एक राहगीर व सफाई सेवक को अपना शिकार बनाया। हालांकि लुटेरों की करतूतें आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद  हो गई हैं। एक ही दिन में कुछ समय के अंतराल में हुई वारदातें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के लिए प्रशनचिन्ह लगा रहा है।  

न्यू माधोपुरी के रहने वाले बिल्ला ने बताया कि वह हर रोज की तरह तड़के 5 बजे एक्टिवा पर सवार होकर प्राचीन मंदिर संगला शिवाला में माथा टेकने के लिए जा रहे था कि रास्ते में  उसे तीन अज्ञात युवकों ने आवाज लगा कर रुकने के लिए कहा। जैसे ही वह रुके तो उनके पास आकर युवकों ने तेज हथियार निकाल कर उन्हें धमकाते हुए उनकी उंगली में पहनी सोने की अगूंठी छीन ली और धमकाते हुए फरार हो गए । प्राचीन गऊशाला के निकट स्थित जौहर स्वीट शॉप के मालिक ने बताया कि वह सुबह 6 बजे सर्कुलर रोड से अपनी दुकान पर एक्टिवा  आ रहे थे तो उन्हें भी तीन हथियारबंद युवकों ने घेर लिया और जबरदस्ती उनकी जेब में रखी 7 हजार रुपए की नकदी छीन ली। इस दौरान उन्होंने विरोध जताया तो युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। इस दौरान लुटेरों ने उसके एक्टिवा को भी तोड़ फोड़ दिया और धमकाते हुए फरार हो गए। उसने किसी तरह से अपने परिवार को सूचित किया। 

इसी तरह तीसरी वारदात में लुटोरं ने बाग वाली गली में सुबह काम कर रहे सफाई सेवक को अपना निशाना बनाया। सफाई सेवक सुदेश कुमार ने बताया कि वह अपनी डयूटी कर रहा था कि तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसे दात दिखा कर उसकी जेब में रखी नकदी व मोबाइल छीन लिए। लुटेरे उसके कान में पहनी हुई वालियां उतारने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब नहीं उतरी तो लुटेरे उसे मारपीट करते हुए भाग निकले। जब कि गुलचमन गली में रहने वाले राहगीर राकेश कुमार को भी लुटेरों ने उस समय अपना शिकार बनाया जब वह अपने घर से निकल कर काम के लिए जा रहा था। लुटेरों ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन छीन ली और धमकाते हुए फरार हो गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!