लुधियाना में फ्लैट खरीदने वालों को झटका, खरीदारों में मचा हड़कंप

Edited By Kalash,Updated: 18 Feb, 2026 12:23 PM

ludhiana atal apartment flat owners

अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने के चाहवान लोगों का जोश कम हो सकता है।

लुधियाना (हितेश): अटल अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने वालों को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने बड़ा झटका दिया है, जिसके तहत उन लोगों को 3 साल की बजाय अब 4.5 महीने में सारी पेमैंट देनी होगी। यहां बताना उचित होगा कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा अटल अपार्टमेंट के बकाया फ्लैट अलॉट करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। हालांकि नियमों में प्रावधान होने के बावजूद सरकार के फैसले का हवाला देते हुए पहले के मुकाबले रिजर्व प्राइज में इजाफा नहीं किया गया है लेकिन उसके उल्ट 3 साल की बजाय अब 4.5 महीने में ही सारी पेमैंट क्लियर करने की शर्त लगा दी गई है। इसके लिए भी सरकार के निर्देश को ही आधार बनाया जा रहा है लेकिन इस शर्त के चलते अटल अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने के चाहवान लोगों का जोश कम हो सकता है।

इस तरह किया गया है नियमों में बदलाव 

- पहले बकाया 75 फीसदी राशि की अदायगी 6 महीने की 6 किस्तों के रूप में 3 साल के भीतर जमा करवाने की छूट दी गई थी।
- अब बकाया राशि का भुगतान 45 दिन की 3 किश्तों यानी कि 4.5 महीने में करना होगा।
- आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा 5 फीसदी।
- अलॉटमेंट के 45 दिन के भीतर करना होगा 25 फीसदी राशि का भुगतान।

स्टेटस रिपोर्ट 

प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाए जा रहे हैं 576 फ्लैट

- 336 एच.आई.जी. फ्लैट
- 240 एम.आई.जी. फ्लैट
- अब 179 बकाया फ्लैट के लिए मांगे गए हैं आवेदन
- एच.आई.जी. फ्लैट 48.50 लाख
- एम.आई.जी. फ्लैट 37.90 लाख

15 साल से अधर में लटका हुआ है प्रोजेक्ट 

अटल अपार्टमेंट का प्रोजेक्ट 15 साल से अधर में लटका हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए पक्खोवाल रोड पर 8.8 एकड़ जमीन मार्क की गई है। जहां 2011 के दौरान भूमि पूजन करने के 5 साल बाद आवेदन मांगे गए लेकिन ज्यादा रिस्पॉन्स न मिलने की वजह से ड्रा को रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोबारा 2020 में प्रकिया शुरू की गई। इसके तहत 2021 में ड्रा निकालने के बाद सरकार बदलने की वजह से काफी देर तक सारी कार्रवाई पेंडिंग हो गई। फिर नई सरकार बनने के बाद अलाटमेंट लैटर जारी करने के अलावा निर्माण के लिए टैंडर लगाने का फैसला किया गया। उस समय जो फ्लैट आवेदन न आने, डबल अलॉटमेंट या बकाया राशि का भुगतान न होने की वजह से बकाया रह गए 179 फ्लैट बेचने के लिए अब जाकर दोबारा आवेदन मांगे गए हैं।

अभी यह काम है बाकी, रेरा में पहुंच चुकी है शिकायत 

इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों द्वारा भले ही अटल अपार्टमेंट की साइट पर सभी फ्लैट बनाने का 70 फीसदी काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है लेकिन जिन लोगों को पहले 397 फ्लैट की अलॉटमेंट की गई है, उन्हें कब्जा मिलने के लिए इंतजार करना होगा। क्योंकि प्रोजेक्ट के अंतर्गत कम्युनिटी सैंटर, पार्किंग, कमर्शियल ब्लॉक, पार्क आदि के लिए टैंडर की प्रक्रिया अभी शुरू ही नहीं की गई है। इसी तरह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में इंडोर स्विमिंग पूल, मल्टीपर्पज हाल व टेबल टेनिस कोर्ट का काम भी बाकी है। जिसे लेकर रेरा में शिकायत पहुंच चुकी है कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा शेड्यूल के मुताबिक निर्माण न करने के बावजूद किस्त जमा करने के दबाव बनाया जा रहा है। इसे लेकर रेरा द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!