लुधियाना के फ्लाई ओवर पर ओवरलोडेड ट्रक पलटा, सैकड़ों बोरी गेहूं ने मचाया तबाही का आलम (Video)

Edited By Urmila,Updated: 15 Feb, 2026 12:42 PM

overloaded truck overturns on ludhiana flyover

महानगर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले भारत नगर चौक फ्लाई-ओवर पर आज सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक ओवरलोडेड ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।

लुधियाना : महानगर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले भारत नगर चौक फ्लाई-ओवर पर आज सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक ओवरलोडेड ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक में लदी गेहूं की सैकड़ों बोरियां फ्लाई-ओवर से नीचे खड़ी गाड़ियों और दुकानों पर जा गिरीं। इस हादसे में कई कारें, मोटरसाइकिल और दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है।

घटना सुबह करीब सवा 8 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाई-ओवर से गिरती बोरियों की चपेट में कई वाहन आ गए। मौके पर मौजूद लोगों में इस बात को लेकर भारी दहशत है  हालांकि अभी तक किसी जानी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा कुछ समय बाद होता, तो भीड़ ज्यादा होने के कारण बड़ी जनहानि हो सकती थी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि घटना सवा 8 बजे हुई और सवा 9 बजे तक भी कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने 112 नंबर पर तुरंत सूचित किया था, लेकिन मदद पहुंचने में काफी देरी हुई। इसी बीच, मौके का फायदा उठाकर ट्रक ड्राइवर वहां से फरार होने में कामयाब रहा।

हादसे में अपनी गाड़ियां और दुकानें गंवाने वाले पीड़ितों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके हुए नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई की जाए। लोगों ने मांग की है कि फरार ट्रक ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और ओवरलोडेड वाहनों पर नकेल कसी जाए जो शहर के बीचों-बीच मौत बनकर दौड़ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!