लुधियाना में नवजन्मे बच्चे की खरीद-फरोख्त मामला, महिला डॉक्टर सहित 5 लोग काबू

Edited By Urmila,Updated: 16 Feb, 2026 05:56 PM

the case of making a deal for a newborn baby in 2 lakh rupees

नवजन्मा बच्चा बेचने के लिए सौदेबाजी कर रहे लोगों को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने मौके पर महिला डाक्टर समेत 5 लोगों को काबू किया है।

लुधियाना (गौतम) : नवजन्मा बच्चा बेचने के लिए सौदेबाजी कर रहे लोगों को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने मौके पर महिला डाक्टर समेत 5 लोगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने काबू किए गए आरोपियों की पहचान सुनीता देवी, प्रवीण, डाक्टर मनमीत कौर, रूची व मनदीप कौर के रूप में की है जब कि अन्य आरोपी आशा ,गुरमीत कौर, पम्मा, की तलाश की जा रही है। 

गौर है कि रविवार को देर रात बाबा थान सिंह चौक में लोगों ने बच्चे के साथ एक महिला को शक्की हालत में देखा तो उन्होंने महिला को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था । लोगों का कहना था कि बच्चा लगातार रो रहा था और महिला से बच्चा चुप नहीं हो रहा था । पूछने पर महिला बार बार अपनी बात से पलट रही थी । लोगों को शक हुआ कि महिला ने बच्चा चुराया है, लेकिन बाद में महिला ने बताया कि उसने बच्चा गोद लिया है । जांच अधिकारी ए.एस.आई गुरमेल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की तो पता चला 14 फरवरी को अरोड़ा नर्सिग होम बाबा थान सिंह चौंक में सुनीता देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। 

उक्त आरोपियों ने हममशविरा होकर बच्ची को बेचने के लिए मनदीप कौर के साथ 2 लाख 10 हजार रुपए में सौदा तय कर लिया और बच्ची बेचने के लिए 6वीं पातशाही गुरूद्वारा के निकट पार्क में इक्ट्ठे हो गए  जिस पर पुलिस ने मौके पर रेड कर उक्त लोगों को काबू कर लिया । जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लेकर आगे भी पूछताछ की जा रही है जबकि मौके पर मौजूद सुनीता देवी के पति का कहना था कि उसके पहले ही चार बेटियां है और वह आर्थिक तौर व अन्य समस्याओं से जूझ रहा है  लेकिन पुलिस का कहना है कि हरेक एंगल से मामले को लेकर जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!