लुधियाना में लूटपाट करने वाला काबू, 6 मोबाइल व दातर बरामद

Edited By Urmila,Updated: 13 Feb, 2026 01:59 PM

ludhiana robber nabbed

तेजधार हथियार दिखा कर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया।

लुधियाना (गौतम) : तेजधार हथियार दिखा कर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपी से छीने गए 6 मोबाइल व एक दातर बरामद किया है। थाना फोक्ल प्वाइंट की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ढंडारी खुर्द के रहने वाले शिवम कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान ढंडारी खुर्द के रहने वाले जोरा सिंह उर्फ सन्नी के रूप में की है। 

पुलिस को दिए बयान में शिवम कुमार ने बताया कि वह अपनी डयूटी खत्म कर घर वापस जा रहा था कि जब वह अपने घर के निकट पहुंचा तो उसे एक क्लीनशेव व्यक्ति ने रोक लिया और उसे दातर दिखा कर उससे 2 हजार रुपए की नकदी व मोबाइल छीन लिया और उसे धमकाते हुए फरार हो गया । जिस पर उसने पुलिस को शिकायत की । सब इंस्पैक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान उक्त आरोपी की पहचान कर उसे काबू कर लिया और कार्रवाई के दौरान आरोपी से 6 मोबाइल व दातर बरामद किया गया । आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!