Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 08:41 PM

हलका आत्म नगर के अधीन पड़ते वार्ड नं 46 के क्षेत्र चेत सिंह नगर में पार्षद सुखदेव सिंह शीरा की ओर से आयोजित बैठक में विशेष तौर पर शामिल हुए पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने जहां स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं पंजाब...
लुधियाना (रिंकू): हलका आत्म नगर के अधीन पड़ते वार्ड नं 46 के क्षेत्र चेत सिंह नगर में पार्षद सुखदेव सिंह शीरा की ओर से आयोजित बैठक में विशेष तौर पर शामिल हुए पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने जहां स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं पंजाब की मौजूदा 'आप' सरकार पर तीखे हमले किए।
सिमरजीत बैंस ने कहा कि जनता अब झूठे वायदों की राजनीति बंद करने का मन बना चुकी है। पंजाब सरकार की धक्केशाही का जनता समय आने पर मुंहतोड़ जवाब देगी। वह हमेशा की तरह लोगों के हकों के लिए लड़ते रहेंगे और विकास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने बैंस के समक्ष आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रशासनिक परेशानी की वजह से आम लोगों का जीना दूभर हो चुका है। विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही है और बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।
बैठक में मौजूद सैकड़ों लोगों ने फैसला किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर जसपाल रियात, सतनाम सिंह, पंकज, कपिल शर्मा, बलबीर सिंह, जसपाल सिंह, सरबजीत सिंह, बलबीर सिंह, जसपाल सिंह, मनमोहन सिंह, हनी शर्मा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।