बठिंडा महिला जेल के पूर्व सुपरीटेंडेंट की हालत गंभीर, पंजाब सरकार से पिता के लिए गुहार लगा रही बेटियां

Edited By Urmila,Updated: 14 Feb, 2026 03:41 PM

former bathinda women s jail superintendent in critical condition

किसी मामले को लेकर निलंबन का सामना कर रहे बठिंडा की महिला जेल के पूर्व सुपरीटेंडेंट अरविन्द्र पाल सिंह अपनी मानसिक तनाव व दबाव के चलते गंभीर बीमार हो गए।

लुधियाना (स्याल) : किसी मामले को लेकर निलंबन का सामना कर रहे बठिंडा की महिला जेल के पूर्व सुपरीटेंडेंट अरविन्द्र पाल सिंह अपनी मानसिक तनाव व दबाव के चलते गंभीर बीमार हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय डी.एम.सी. अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है। एक माह से अस्पताल में गंभीर बीमारी से जूझ रहे बठिंडा महिला जेल के सस्पेंड सुपरिंटेंडेंट अरविंद्र पाल सिंह भट्टी के परिवार के पास अब इलाज के लिए पैसे न होने के कारण काफी मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

उनकी बेटियां जसलीन कौर, इकनूर कौर ने एक वायरल वीडियो में बताया कि उनके पिता को जब से भी विभाग द्वारा किसी मामले में सस्पेंड किया गया है। तब से डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रहे हैं और कई बार तो इतनी बुरी उनकी हालत हो जाती कि वह रात को उठकर रोने लग पड़ते। इसी के चलते वह लीवर की गंभीर बीमारी से भी पीड़ित हो गए और उनका 13 जनवरी को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

उनके इलाज पर अब तक परिवार द्वारा 15 लख रुपए खर्च हो चुका है। सरकार की तरफ से न तो उन्हें कोई अभी तक कुछ महीने की तनख्वाह दी गई है और न ही कोई सरकारी फंड मिला है। बस विभाग द्वारा गुमराह किया जा रहा है।  उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व एडीजीपी जेल को भी ईमेल के माध्यम से सूचित किया है। मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उनकी बहाली के लिए कथित रूप से काफी रूपए मांगने का भी आरोप लगाया।
 
दूसरी और पंजाब में जहां हर किसी को मुफ्त ईलाज मिलने के सरकार द्वारा दावे किये जा रहे हैं। ऐसे में क्या उक्त बेटियों के बाप को भी कोई राहत मिल पाएगी क्योंकि उपचार के लिए पैसे की मांग कर रही बेटियों को सहायता के लिए अभी सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!