Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Feb, 2026 09:36 PM

न्यूज छापने की रंजिश के चलते आप पार्टी से सरपंच ने महिला पत्रकार के घर में घुस कर मारपीट की और उससे र्दुव्यवहार किया। शिकायत मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस ने भगत सिंह नगर धांधरा की रहने वाली सिमरन के बयान पर सरपंच सजंय तिवाड़ी, आकाश व उनके दो दर्जन...
लुधियाना (गौतम ) : न्यूज छापने की रंजिश के चलते आप पार्टी से सरपंच ने महिला पत्रकार के घर में घुस कर मारपीट की और उससे र्दुव्यवहार किया। शिकायत मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस ने भगत सिंह नगर धांधरा की रहने वाली सिमरन के बयान पर सरपंच सजंय तिवाड़ी, आकाश व उनके दो दर्जन के करीब साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में सिमरन ने बताया कि सजंय तिवाड़ी आम आदमी पार्टी से सरपंच है। कुछ दिन पहले उन्होंने जन समस्याओं को लेकर न्यूज लगाई थी, जिसको लेकरे सजंय तिवाड़ी रजिंश रख रहा था। इसी रजिंश के चलते आरोपी ने उसको रास्ते में घेर कर अश्लील गाली गलौच करना शुरू कर दिया। वह अपने बचाव के लिए भाग कर अपने घर पहुंच गई, लेकिन आरोपी भी पीछा करते हुए उसके पीछे घर तक आ गए और घर में घुस कर फिर गाली गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसके प्राइवेट पार्टस को टच किया। आरोपियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके अज्ञात साथियों ने घर के बाहर खड़े होकर घर पर ईंट पत्थर फैंके। जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।